लाइव न्यूज़ :

नायडू का नयी पीढ़ी से अनुरोध, भगवान राम के जीवन से सीखें

By भाषा | Updated: November 6, 2020 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को नयी पीढ़ी से अनुरोध किया कि वे भगवान राम के जीवन और सद्गुणों से सीखें तथा सफल और पूर्ण जीवन का आनंद उठाने के लिये उनके बताए मार्ग का पालन करें।

नायडू ने किताब “थावास्मी: लाइफ एंड स्किल्स थ्रू द लेंस ऑफ रामायण” का विमोचन करते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन, वचन और कृतत्व परिभाषित करता है कि कैसे “सत्य” और “धर्म” हर किसी के जीवन का हिस्सा बन सकते हैं।

उन्होंने कहा, “माता-पिता, भाइयों, पत्नी, दोस्तों और शत्रुओं यहां तक कि गुरुओं के साथ उनके संबंध दिखाते हैं कि जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के प्रति एक आदर्श व्यक्ति का आचरण कैसा हो तथा वह और मजबूत होकर उभरे।”

नायडू ने कहा कि भगवान राम एक महान शासक थे जिन्होंने सुशासन का सटीक उदाहरण प्रस्तुत किया और हमेशा लोगों के दिलों में रहे।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “दुनिया में शायद ही ऐसा कोई दूसरा महाकाव्य हो जिसे इतने तरीकों से फिर से बताया गया हो, फिर से गाया गया हो और फिर से बुना गया हो।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी