लाइव न्यूज़ :

नायडू ने वैज्ञानिकों से कहा, नयी एवं उभरती बीमारियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहें

By भाषा | Updated: March 3, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मार्च उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नयी एवं उभरती बीमारियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहें क्योंकि कोविड-19 महामारी ने अचानक आने वाले प्रकोप से निपटने को तत्पर रहने की आवश्यकता पर बल दिया है।

चेन्नई में ग्लोबल बायो इंडिया-2021 के समापन एवं पुरस्कार समारोह को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी हाल के दिनों में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की रीढ़ बनकर उभरी है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उद्यमशीलता, नवाचार, स्थानीय प्रतिभा के विकास और उच्च मूल्य-आधारित देखभाल जैसे चार मुख्य बिंदुओं के आधार पर भारत जैव प्रौद्योगिकी उद्योग से जैव-अर्थव्यवस्था में रूपांतरित होने के लिए विशेष स्थिति में है।

कोविड-19 के चलते उपजे स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए निरंतर कार्य करने को लेकर उप राष्ट्रपति ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सराहना की और कहा कि भारत इस महामारी से लड़ाई में सबसे आगे है।

भारत की तरफ से कई देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के इस कदम की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू