नायडू ने संसद के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:53 IST2021-01-27T22:53:17+5:302021-01-27T22:53:17+5:30

Naidu reviewed the preparations for the budget session of Parliament | नायडू ने संसद के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

नायडू ने संसद के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

नयी दिल्ली, 27 जनवरी राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तैयारियों को जायजा लिया।

नायडू ने राज्यसभा के महासचिव और राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा दोनों सदनों के कक्षों और दीर्घाओं में बैठने के इंतजाम के बारे में चर्चा की।

उन्होंने सचिवालय की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे जानकारी ली।

नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन होना चाहिए।

सभापति ने कहा कि संसद सदस्यों, संसद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा मंत्रियों एवं सांसदों के निजी स्टाफ तथा संसद में आने वाले विभिन्न् मंत्रालयों के अधिकारियों की कोरोना जांच अनिवार्य की जानी चाहिए।

नायडू को कोरोना जांच के इंतजामों के बारे में सूचित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naidu reviewed the preparations for the budget session of Parliament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे