लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जान गंवाने वाले राज्यसभा कर्मियों के परिजनों को नायडू ने आर्थिक मदद प्रदान की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस साल अप्रैल-मई में कोविड-19 से जान गंवाने वाले उच्च सदन के छह अधिकारियों एवं कर्मियों के परिजनों को शुक्रवार को साढ़े तीन लाख-साढ़े तीन लाख रुपये के चेक प्रदान किए।

यह कुल 21 लाख रुपये की राशि राज्यसभा के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा किए गए अंशदान से प्रदान की गई।

जिन छह कर्मियों की मौत महामारी की वजह से हुई, उन्होंने राल्यसभा सचिवालय में 21 से 34 साल तक की सेवा प्रदान की थी।

नायडू ने इस अवसर पर मृतकों के परिजनों से उनकी आय के स्रोत के बारे में पूछने के साथ ही यह भी पूछा कि उन्हें अपने प्रियजनों की मौत के बाद संबंधित सभी लाभ मिले या नहीं।

उपराष्ट्रपति ने जान गंवाने वाले कर्मियों की सेवा को याद किया और उनके परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने संबंधी सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मियों की भावना की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि यह भावना परेशानी के समय एक-दूसरे का ध्यान रखने के भारतीय मूल्यों के अनुरूप है।

महामारी से जान गंवाने वालों में सुखविंदर सिंह और के. विजय कुमार, दोनों निजी सचिव, नीलकंठ और भूपेंद्र सिंह, दोनों वरिष्ठ चैंबर अटेंडेंट, विजय लक्ष्मी शर्मा, उपनिदेशक (सुरक्षा) और अशोक कुमार साहू, निदेशक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल