लाइव न्यूज़ :

नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके द्वारा निर्धारित नैतिकता के अनुकरणीय मानक हैं।

उप-राष्ट्रपति निवास में प्रतिष्ठित पल्मोनोलॉजिस्ट एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया को उत्कृष्टता के लिए 22वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करते हुए नायडू ने कहा कि शास्त्री ने अपने कार्यों के लिए जवाबदेही ली जो सार्वजनिक जीवन में एक बहुत ही दुर्लभ गुण है।

इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

नायडू ने प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने पर गुलेरिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में महामारी के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने में गुलेरिया की शानदार भूमिका न केवल लोगों के लिए आश्वस्त करने वाली रही है, बल्कि इसने हर उस व्यक्ति की घबराहट को भी शांत किया है, जिन्होंने उन्हें कोविड-19 से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर कई मंचों पर बात करते, देखा या सुना है।

नायडू ने महामारी के दौरान निस्वार्थ सेवा करने के लिए देश भर के डॉक्टरों और नर्सों, तकनीशियनों, सुरक्षा कर्मियों, किसानों और स्वच्छता कर्मियों सहित अन्य अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की भी प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर