लाइव न्यूज़ :

नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: July 27, 2021 11:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके उत्कृष्ट योगदान ने भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम परमाणु वैज्ञानिक, लेखक, कवि और शिक्षाविद थे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 27 जुलाई 2015 को 83 वर्ष की आयु में निधन होने तक देश की सेवा की थी।

परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कलाम को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और उन्हें जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है।

नायडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, एक दूरदर्शी राजनेता और सबसे बढ़कर एक महान इंसान थे।”

उपराष्ट्रपति ने कहा, “उनके उत्कृष्ट योगदान ने हमारी रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: राहुल गांधी ने GOAT इंडिया टूर के दौरान उप्पल स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतKerala local body polls: केरल निकाय चुनाव में जीत पर कांग्रेस ने कहा- ‘लाल किलों’ के ढहने की हुई शुरुआत

क्राइम अलर्टUP Crime: 17 साल की लड़की को पहले किडनैप किया गया, फिर 25 दिनों में कई बार हुआ रेप

भारत अधिक खबरें

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

भारतछत्तीसगढ़ के 7 जिलों वाले बस्तर संभाग को अगले 5 वर्षों में सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाने का संकल्प, अमित शाह बोले- नक्सलवाद से किसी को फायदा नहीं

भारतPankaj Chaudhary: कौन हैं पंकज चौधरी, महाराजगंज के सांसद जो बनेंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष?

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः प्रवासन, रोजगार, महंगाई, शासन और विकास नहीं मंदिर-मस्जिद पर होंगे मतदान?, हर दिन साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण तेज

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगमः कौन बनेगा मेयर?, दौड़ में ये भाजपा नेता शामिल, देखिए पूरी लिस्ट