लाइव न्यूज़ :

नायडू ने पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 15, 2020 10:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में उनके त्याग और संघर्ष को लोग सम्मान के साथ याद करते हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि है। कृतज्ञ राष्ट्र के साथ उनकी पावन स्मृति को सादर नमन करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वाधीनता आंदोलन में उनके त्याग और संघर्ष, राष्ट्र के एकीकरण और अखंडता के लिए उनके दृढ़ संकल्प को देश का प्रत्येक नागरिक आज भी सम्मान के साथ कृतज्ञतापूर्वक याद करता है।’’

उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान की भी सराहना की।

सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का श्रेय उनकी सियासी और कूटनीतिक क्षमता को दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह