लाइव न्यूज़ :

नायडू ने पैरालंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को भारतीय पैरालंपियनों के साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने तोक्यो खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह भर दिया है।

तोक्यो पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए गुरुग्राम में आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने देश के लिए अब तक का सबसे अधिक पदक जीतने के लिए पूरे दल की सराहना की।

यह स्वीकार करते हुए कि ये उपलब्धियां आसान नहीं थीं, उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।

नायडू ने कहा, ‘‘आपने कई बाधाओं को पार किया है, रूढ़ियों को ध्वस्त किया है।’’

उपराष्ट्रपति ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मिलकर तोक्यो पैरालंपिक के 19 पदक विजेताओं और हरियाणा के प्रतिभागियों के बीच 27 करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कार वितरित किए।

नायडू ने कहा, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक 2020 के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अवसर पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि निशानेबाज मनीष नरवाल और भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल (दोनों स्वर्ण पदक विजेता) को छह-छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

पुरुषों के चक्का फेंक में रजत पदक जीतने वाले योगेश कथुनिया और पुरुषों की निशानेबाजी में रजत पदक विजेता सिंहराज अधाना को चार-चार करोड़ रुपये दिए गए।

बयान में कहा गया है कि तीरंदाजी में कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह को 2.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

देश में खेल संस्कृति बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने खेलों को युवाओं के लिए एक आकर्षक और व्यवहार्य करियर विकल्प के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने इस संबंध में कई नीतिगत पहल करने के लिए हरियाणा सरकार की सराहना की।

स्थानीय स्तर पर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं की सामान्य कमी का संज्ञान लेते हुए, नायडू ने ऐसे और केंद्रों के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर दिव्यांग खिलाड़ियों की पहचान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे