नायडू ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संख्या पर लोगों को बधाई दी
By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:49 IST2021-07-20T19:49:53+5:302021-07-20T19:49:53+5:30

नायडू ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संख्या पर लोगों को बधाई दी
नयी दिल्ली, 20 जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और उनसे कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाने का आग्रह किया।
नायडू ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा बलिदान का त्योहार है और यह ईश्वर के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में, त्योहार परिवारों और समुदायों के एकसाथ आने और जश्न मनाने का अवसर है। हालांकि कोविड-19 महामारी जारी रहने के कारण, हमें इस साल समारोह साधारण तरीके से मनाकर ही संतुष्ट रहना होगा।’’
उपराष्ट्रपति ने लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतते हुए और कोविड-19 सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए ईद-उल-अजहा मनाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, ‘‘यह ईद-उल-अजहा हमारे जीवन में शांति, सद्भाव और खुशी लाये।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।