नायडू ने आरएसएस विचारक एम जी वैद्य के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 22:59 IST2020-12-19T22:59:43+5:302020-12-19T22:59:43+5:30

Naidu expressed grief over the death of RSS thinker MG Vaidya | नायडू ने आरएसएस विचारक एम जी वैद्य के निधन पर दुख जताया

नायडू ने आरएसएस विचारक एम जी वैद्य के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 19 दिसम्बर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक माधव गोविंद वैद्य के निधन पर दुख जताया और उन्हें राष्ट्रवादी तथा खुद में एक संस्था करार दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहले प्रवक्ता वैद्य का शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और संस्कृत विद्वान एम जी वैद्य के निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक राष्ट्रवादी, एक लेखक और स्वयं में एक संस्था थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naidu expressed grief over the death of RSS thinker MG Vaidya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे