लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर नायडू ने, केन्द्र और राज्य सरकारों को दी बधाई

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंचने के मौके पर उन लोगों से अब झिझक छोड़ने की अपील की, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।

देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार पहुंच गई।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण अभियान में, आज भारत ने 100 करोड़ खुराक देने का आंकड़ा पार कर लिया। इतने कम समय में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ‘टीम इंडिया’ का हार्दिक अभिनंदन। यह सफलता हमारे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, वैज्ञानिकों, टीका निर्माताओं, केन्द्र और राज्य सरकारों के कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण से ही संभव हो सकी है... आपका हार्दिक आभार।’’

उप राष्ट्रपति ने उन लोगों से अब झिझक छोड़ने की अपील की, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। उन्होंने लिखा, ‘‘ जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उनसे आग्रह करता हूं कि अपनी झिझक छोड़ें और जल्द से जल्द टीका लगवाएं। कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में हम सब साथ हैं... हम इसे हरा सकते हैं, आइए.... कोरोना वायरस से मिलकर लड़ें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित