लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति के तौर पर नायडू ने चार साल पूरे किए

By भाषा | Updated: August 11, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को अपने कार्यकाल के चार साल पूरा कर लिये।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने एक पुस्तिका जारी की जिसमें नायडू के पिछले चार साल के कई कार्यक्रमों को स्थान दिया गया है। इस ई-बुक को कई भाषाओं में जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति के तौर पर नायडू देश में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

नायडू ने 11 अगस्त, 2017 को उप राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।

बयान के अनुसार, नायडू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मिलकर कोविड महामारी के दौरान संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रबंध किये। इसका नतीजा रहा कि साल 2020-21 (बजट सत्र तक) में सदन का कामकाज 95.82 प्रतिशत रहा जो 2017-18 में 48.17 प्रतिशत था।

इसमें कहा गया है कि साल 2020-21 के दौरान राज्यसभा में 44 विधेयक पारित किये गए जो पिछले चार साल में सर्वाधिक था। इसके अलावा इसी अवधि में राज्यसभा की आठ समिति 74 रिपोर्ट सौंपी और यह भी पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक है।

बयान के मुताबिक, पिछले एक साल में नायडू ने 53 व्याख्यान दिए, 23 पुस्तकों का विमोचन किया, 21 संस्थानों का दौरा किया, सात दीक्षांत समारोहों को संबोधित किया, चार पुरस्कार समारोहों में शामिल हुए और तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि कोरोना महामारी के दौरान उप राष्ट्रपति ने फेसबुक पोस्ट एवं लेखों के माध्यम से लोगों के बीच आशा और संयम का संदेश पहुंचाया। नायडू उन कुछ प्रमुख लोगों में शामिल थे जिन्होंने सबसे पहले कोविड का टीका लिया और लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग