लाइव न्यूज़ :

नायडू का सभी से प्रौढ़शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण में सरकार के प्रयास में हाथ बंटाने का आह्वान

By भाषा | Updated: December 19, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को निजी क्षेत्र समेत सभी संबंधित पक्षों से प्रौढ़ शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों में हाथ बंटाने की अपील की।

हर वयस्क को साक्षर बनाने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने लोगों के बीच डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता विशेष रूप से सामने रखी।

यहां प्रतिष्ठित नेहरू एवं टैगोर साक्षरता पुरस्कार प्रदान करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह निराशाजनक स्थिति है कि आईटी एवं डिजटलीकरण के क्षेत्र में काफी प्रगति करने के बाद भी भारत में दुनिया के सबसे अधिक निरक्षर लोग हैं।

उपराष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के अनुसार नायडू ने इस चुनौती से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि साक्षरता अभियान जनांदोलन बने।

उन्होंने कहा, ‘‘ गांवों एवं कॉलोनियों में हर शिक्षित युवक को इस बात के लिए आगे आना चाहिए कि वह अपने आसपास या समुदाय से एक व्यक्ति को पढ़ना-लिखना सिखाए और यह भी सिखाए कि डिजिटल उपकरणों का उपयोग कैसे करना है एवं सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाना है। ’’ उन्होंने इसे शिक्षित युवाओं की निजी सामाजिक जिम्मेदारी ‘पीएसआर’करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हर एक -एक को पढ़ाओ’ बस महज एक नारा नहीं रहे बल्कि यह युवकों के लिए प्रेरणादायी ताकत बनना चाहिए।

इंडियन एडल्ट एजुकेशन एसोसिएशन उन व्यक्तियों और संगठनों को ये पुरस्कार प्रदान करता है जिन्होंने शिक्षा एवं राष्ट्रीय विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया हो।

प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को लेकर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की तारीफ करते हुए उपराष्ट्रपति ने सभी से भारत को पूर्ण साक्षर एवं शिक्षित राष्ट्र बनाने का निश्चय करने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह