लाइव न्यूज़ :

नायडू ने रंगमंच को पुनर्जीवित करने व सामाजिक बदलाव का कारक बनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:32 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को नाटक व रंगमंच को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया और रंगमंच को सामाजिक बदलाव के कारक (एजेंट) के रूप में उपयोग करने का सुझाव दिया।

नायडू ने यहां एक नाटक साहित्योत्सव में भाग लिया और कहा कि रंगमंच-नाटक समाज में होने वाली घटनाओं को परिलक्षित करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कला के संरक्षण और उसे बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों के संबंध में जागरूकता लाने में रंगमंच की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें अब भी समाज की कई भेदभावपूर्ण प्रथाओं को खत्म करने की क्षमता है। उन्होंने सुझाव दिया कि रंगमंच को सामाजिक बदलाव के एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

नायडू ने कहा कि स्वच्छ भारत जैसे आंदोलनों को आम लोगों के पास तक ले जाने में नाटक और लोक कलाकार अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दर्शकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए रंगमंच कला को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी जैसे नेताओं सहित विभिन्न लोगों के बीच राजनीतिक तथा सामाजिक चेतना लाने में नाटकों की अहम भूमिका को याद किया। महात्मा गांधी अपने बचपन में सत्य हरिश्चंद्र नाटक से प्रेरित थे।

नायडू ने कहा कि थिएटर को बढ़ावा देने के लिए सरकारी संरक्षण के अलावा, निजी संगठनों, नागरिक संगठनों, खास तौर पर निजी टीवी चैनलों को आगे आना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर लोकप्रिय तेलुगु नाटकों वाली पुस्तक 'तेलुगु प्रसिद्ध नाटकलु' के छह खंडों का विमोचन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं