लाइव न्यूज़ :

नायडू ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:25 IST

Open in App

सूरत, पांच मार्च उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को अन्य देशों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि भगोड़े आर्थिक अपराधियों को उन देशों में तुरंत वापस भेजा जाये जहां उन्होंने अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था को उन लोगों के साथ सख्त होना चाहिए जो जनता के धन लूटते हैं और विदेशों में सुरक्षित ठिकाने की तलाश करते हैं।

नायडू ने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े आर्थिक अपराधियों के संदर्भ में कहा, ‘‘सभी देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अन्य देशों में भागने वाले आर्थिक अपराधियों को तुरंत उन देशों में वापस भेज दिया जाए जहां वे वांछित हैं।’’

उन्होंने यहां ‘साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि धन को वितरित करने से पहले उसका सृजन करने की आवश्यकता है। उन्होंने धन सृजन करने वालों को उचित सम्मान देने का आह्वान किया।

नायडू ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बाद हमारी अर्थव्यवस्था पुनर्जीवित हो रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेषज्ञों और विश्लेषकों ने बताया है कि हमारी अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो