लाइव न्यूज़ :

नायडू ने महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने का शनिवार को आह्वान किया और सभी से महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी पूरी क्षमता दिखाने के वास्ते एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

संसद भवन परिसर में ‘महाकवि’ सुब्रमण्यम भारती की 100वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा महिलाओं को देवी के प्रतीक के रूप में सम्मानित करती है।

समानता के लिए कवि के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए, उन्होंने जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा और लिंग के आधार पर समाज को विभाजित करने वाली सभी बाधाओं और भेदभावों को मिटाने की आवश्यकता पर बल दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारती के शब्दों का हवाला देते हुए, ‘‘सबसे अच्छा समय आने वाला है’’, नायडू ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने और एक विकसित भारत - एक ऐसा भारत जो गरीबी, अशिक्षा, भूख और भेदभाव से मुक्त हो, बनाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमारे युवा अपनी जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह के साथ भारत की प्रगति और तेजी से विकास को शक्ति प्रदान कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे