लाइव न्यूज़ :

नायब तहसीलदार और कनिष्ठ सहायक रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:19 IST

Open in App

जयपुर,चार नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बारां जिले के नायब तहसीलदार और जालौर जिले के कनिष्ठ सहायक को कथित रिश्वत के मामलों में गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि बारां जिले के केलवाडा के नायब तहसीलदार हरिप्रकाश गुप्ता को 25 हजार रूपये और जालौर जिले के भीनमाल के वाडा भावडी ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक बाबूलाल को 7700 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि बारां के नायब तहसीलदार आरोपी हरिप्रकाश गुप्ता ने परिवादी से उसकी कृषि भूमि का सीमा ज्ञान करवाने की एवज में 50 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी गुप्ता को 25 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

सोनी ने बताया कि एक अन्य मामले में आरोपी कनिष्ठ सहायक बाबूलाल ने परिवादी से नरेगा रोजगार योजना के तहत खाते में जमा मजदूरी में से आधी रकम 7700 रूपये की रिश्वत राशि की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी कनिष्ठ सहायक बाबूलाल को 7,700 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज करके आगे जांच की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल