लाइव न्यूज़ :

बिहार के रहने वाले नायब सूबेदार कोटा में मृत मिले, आत्महत्या का संदेह

By भाषा | Updated: December 6, 2020 19:47 IST

Open in App

कोटा, (राजस्थान), छह दिसंबर राजस्थान के कोटा में सेना के एक कर्मी ने सैन्य क्षेत्र में स्थित अपने कक्ष में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले पूरनचंद (45) के तौर पर हुई है। वह शनिवार की दोपहर को मृत मिले थे।

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी पता नहीं चला है।

कोटा शहर के नयापुरा पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और मौत के पीछे का असल कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

नयापुरा पुलिस थाने के क्षेत्र निरीक्षक भवानी सिंह के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरनगर के रहने वाले सेना के कर्मी कोटा में 18 आईडीएसआर इंफैन्ट्री इकाई में नायब सूबेदार के तौर पर तैनात थे।

सिंह ने बताया कि उन्होंने शनिवार दोपहर अपने कमरे में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में कहा गया है कि नायब सूबेदार ने शराब पी हुई थी।

पूरनचंद को शनिवार शाम को ही बिहार में अपने मूल स्थान के लिए निकलना था और उन्होंने शहर के बाजार से परिवार के लिए चीजें भी खरीदी थीं।

सिंह ने बताया कि पूरनचंद के परिवार के सदस्य रविवार की सुबह कोटा पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें शव सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos