लाइव न्यूज़ :

YES Bank की वजह से संकट में नागपुर यूनिवर्सिटी, विश्वविद्यालय का बैंक में जमा है 191 करोड़ रुपए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 7, 2020 11:29 IST

राष्ट्रीयकृत बैंकों का विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद निजी बैंक में इतना बड़ा डिपॉजिट रखने के कारण प्राधिकरण सदस्यों ने प्रशासन के विरोध में आक्रामक रुख अपना लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देविवि का पैसा राष्ट्रीयकृत बैंक में रखा जाता है लेकिन विवि ने कुछ साल पहले करोड़ों रुपए का डिपॉजिट राष्ट्रीयकृत बैंक से निकालकर येस बैंक में रखा था.रिजर्व बैंक के येस बैंक पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में विधिसभा की बैठक आयोजित की गई.

नागपुर विवि का येस बैंक में 191 करोड़ का डिपॉजिट - विधिसभा में सदस्य आक्रामक, निजी बैंक में इतनी बड़ी निधि कैसे रखी? नागपुर। 6 मार्च। लोस सेवा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने येस बैंक पर लगाए प्रतिबंध झटका राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय को लगने की संभावना है.

विवि की येस बैंक में 191 करोड़ रुपए का डिपॉजिट है. राष्ट्रीयकृत बैंकों का विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद निजी बैंक में इतना बड़ा डिपॉजिट रखने के कारण प्राधिकरण सदस्यों ने प्रशासन के विरोध में आक्रामक रुख अपना लिया है.

ये डिपॉजिट निकाली नहीं जा सकी तो विवि यानी विद्यार्थियों का बहुत बड़ा नुकसान होगा. आमतौर पर विवि का पैसा राष्ट्रीयकृत बैंक में रखा जाता है लेकिन विवि ने कुछ साल पहले करोड़ों रुपए का डिपॉजिट राष्ट्रीयकृत बैंक से निकालकर येस बैंक में रखा था. रिजर्व बैंक के येस बैंक पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुक्रवार को विधिसभा की बैठक आयोजित की गई.

इसमें अधि. मनमोहन वाजपेयी ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल उपस्थित किया कि विवि ने राष्ट्रीयकृत बैंक में पैसा क्यों नहीं रखा? अन्य सदस्य जगदीश जोशी ने भी इस पर प्रकाश डाला. निवेश समिति की बैठक में भी कभी बैंक में कितने पैसे रखने चाहिए, इस पर चर्चा नहीं की गई.

वर्ष 2016-17 में विवि के 'करंट अकाउंट' में 70 करोड़ रुपए थे. उसे कहीं न कहीं निवेश करने का निर्णय हुआ था. राष्ट्रीयकृत बैंकों से 'कोटेशन' लेने की चर्चा भी हुई थी. वाजपेयी ने जानना चाहा कि येस बैंक में कितनी निधि है.

टॅग्स :महाराष्ट्रयस बैंकनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया