नागपुर : ग्यारह साल की बच्ची को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:02 IST2021-10-02T19:02:58+5:302021-10-02T19:02:58+5:30

Nagpur: Three women arrested for trying to push an eleven-year-old girl into prostitution | नागपुर : ग्यारह साल की बच्ची को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

नागपुर : ग्यारह साल की बच्ची को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

नागपुर, दो अक्टूबर महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने कथित तौर देह व्यापार का गिरोह चलाने और 40 हजार रुपये के एवज में 11 साल की एक बच्ची को ग्राहक को देने की पेशकश करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिलाएं लड़की की मां की कैंसर बीमारी और उसके लिए रुपयों की जरूरत का फायदा उठा रही थीं। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना और फर्जी ग्राहक द्वारा मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस की सामाजिक सुरक्षा शाखा (एसएसबी) ने शुक्रवार को ओम नगर स्थित घर पर छापा मारा और लड़की को बचाने के साथ गिरोह चला रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अलावा अनैतिक व्यापार (निषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nagpur: Three women arrested for trying to push an eleven-year-old girl into prostitution

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे