लाइव न्यूज़ :

नागपुर दक्षिण पश्चिम सीटः 39,710 मतों से हारे प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नोटिस, आठ मई को जवाब दें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 17:17 IST

चुनाव याचिका कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे ने दायर की थी, जो 39,710 मतों के अंतर से फडणवीस से हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनोटिस जारी किया है, जिस पर आठ मई को जवाब देना है।महाराष्ट्र विधानसभा में 230 सीट जीतीं हैं, जिसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री बने।चुनावों के दौरान कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था।

नागपुरः बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पिछले साल विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से उनकी जीत को चुनौती देने वाली एक याचिका पर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया। चुनाव याचिका कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे ने दायर की थी, जो 39,710 मतों के अंतर से फडणवीस से हार गए थे।

याचिका में गुडाधे ने प्रक्रियागत खामियों और भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया है और मांग की है कि उच्च न्यायालय फडणवीस की जीत को "अमान्य" घोषित करे। गुडाधे के वकील पवन दाहाट ने बताया, "न्यायमूर्ति प्रवीण पाटिल की पीठ ने मुख्यमंत्री फडणवीस को नोटिस जारी किया है, जिस पर उन्हें आठ मई को जवाब देना है।"

गुडाधे के वकील दाहाट और एबी मून ने दावा किया कि पिछले साल नवंबर में हुए चुनावों के दौरान कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया था। महायुति ने विधानसभा चुनावों में 288-सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 230 सीट जीतीं हैं, जिसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री बने। इस बीच, उच्च न्यायालय ने नागपुर पश्चिम से भाजपा विधायक मोहन मते और चंद्रपुर जिले की चिमूर सीट से कीर्तिकुमार भांगडिया को भी इसी तरह की चुनाव याचिकाओं पर नोटिस जारी किये हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसबॉम्बे हाई कोर्टनागपुरBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी