वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा को माधवराव सप्रे पत्रकारिता पुरस्कार, मप्र के राज्यपाल करेंगे सम्मानित 

By नईम क़ुरैशी | Updated: March 11, 2026 18:18 IST2026-03-11T18:17:50+5:302026-03-11T18:18:32+5:30

लेखन, फोटोग्राफी, कम्प्यूटर से लगाव के साथ देश-दुनिया का भ्रमण कर पत्रकारिता के नये आयाम स्थापित किये।

nagpur Senior journalist Vikas Mishra awarded Madhavrao Sapre Journalism Award Governor Madhya Pradesh will honor | वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा को माधवराव सप्रे पत्रकारिता पुरस्कार, मप्र के राज्यपाल करेंगे सम्मानित 

photo-lokmat

Highlightsआयोजित समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल मिश्रा को नगद राशि एवं सम्मान से नवाजेंगे।तीन बार राजेंद्र माथुर स्मृति पुरस्कार सहित अन्य सम्मान मिल चुके हैं।

भोपालः देश के जाने माने पत्रकार और लोकमत समाचार नागपुर के वरिष्ठ सम्पादक विकास मिश्रा को इस वर्ष के माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। आगामी 25 मार्च को प्रातः 10 बजे सप्रे संग्रहालय भोपाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल मिश्रा को नगद राशि एवं सम्मान से नवाजेंगे।

इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रहे श्री मिश्रा पिछले चार दशक से हिंदी पत्रकारिता और लेखन कार्य में सक्रिय हैं। उनकी पहली किताब राजनीति का कुचक्र थी। पूर्व में श्री मिश्रा को श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए तीन बार राजेंद्र माथुर स्मृति पुरस्कार सहित अन्य सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने लेखन, फोटोग्राफी, कम्प्यूटर से लगाव के साथ देश-दुनिया का भ्रमण कर पत्रकारिता के नये आयाम स्थापित किये।

Web Title: nagpur Senior journalist Vikas Mishra awarded Madhavrao Sapre Journalism Award Governor Madhya Pradesh will honor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे