लाइव न्यूज़ :

गैस कनेक्शन होने पर रद्द कर दिया जाएगा राशन कार्ड, कार्डधारकों से गारंटी पत्र ले रहा है विभाग, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 18:35 IST

नागपुरः सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल की जेरॉक्स, गैस कनेक्शन का कार्ड जोड़ना है. इस फार्म के पिछले हिस्से में गारंटीपत्र की बात कही गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकार्डधारकों को राशन केंद्र में जानकारी जमा कराने के लिए कहा जा रहा है. उल्लेख है कि अगर गैस सिलेंडर है तो राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा. फार्म के पिछले हिस्से में गारंटीपत्र की बात कही गई है.

नागपुर: कोविड के संकटकाल में सरकार के सस्ते अनाज की योजना के चलते अनेक पर भुखमरी की नौबत नहीं आई. लेकिन अब गैस सिलेंडर के कारण राशन कार्ड रद्द होने जा रहा है.

अन्न व आपूर्ति विभाग ने कार्डधारकों की जानकारी इकट्ठा करने के लिए एक जांच मुहिम शुरू की है. इसके तहत कार्डधारकों से गारंटी पत्र भरकर लिया जा रहा है, इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि अगर गैस सिलेंडर है तो राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा. इस समय कार्डधारकों को राशन केंद्र में जानकारी जमा कराने के लिए कहा जा रहा है.

इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, उनकी वार्षिक आय, व्यवसाय के साथ-साथ गैस सिलेंडर के कनेक्शन की जानकारी भी देनी है. इसके साथ ही सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल की जेरॉक्स, गैस कनेक्शन का कार्ड जोड़ना है. इस फार्म के पिछले हिस्से में गारंटीपत्र की बात कही गई है.

इस गारंटी पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि 'मुझे पता है कि मेरे नाम पर या मेरे परिवार के अन्य किसी सदस्य के नाम पर गैस सिलेंडर का कनेक्शन है तो राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा.' इस तरह की स्थिति मकार्ड धारकों को परेशानी होगी. इससे उनमें भय भी बन गया है.

उल्लेखनीय हैं कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्ड धारकों की संख्या हैं. उनमें से अधिकांश के पास घरेलू गैस सिलेंडर के कनेक्शन भी है. यह गारंटीपत्र गरीबों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी एक बड़ी समस्या है. यदि विभाग इस प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करता है तो बड़ी संख्या में कार्डधारकों के राशन कार्ड रद्द होंगे.

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बंद करने का षड्यंत्र केंद्र सरकार के नए कृषि कानून में किसानों से अनाज खरीदने का अधिकार व्यापारियों को दिया गया है. इस तरह से सरकार के पास अनाज ही नहीं रहेगा. इसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को बंद करना पड़ेगा. यह एक प्रकार से सरकार का षड्यंत्र है. - संजय पाटिल, निमंत्रक, रिपब्लिकन आघाड़ी 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी