लाइव न्यूज़ :

Nagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

By फहीम ख़ान | Updated: April 7, 2026 21:05 IST

पवनी सफारी मार्ग के खापरी तालाब इलाके में एक कृष्णवर्णीय (मेलानिस्टिक) चीतल देखे जाने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है.

Open in App

नागपुर: उमरेड-पवनी-करहांडला वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद रोमांचक और दुर्लभ खबर सामने आई है. पवनी सफारी मार्ग के खापरी तालाब इलाके में एक कृष्णवर्णीय (मेलानिस्टिक) चीतल देखे जाने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. यह अनोखा नजारा पवनी गेट के गाइड दिनेश दाहारे ने सफारी के दौरान अपने कैमरे में कैद किया. 

आमतौर पर चीतल भूरे रंग के होते हैं और उनके शरीर पर सफेद धब्बे होते हैं, लेकिन इस बार झुंड के बीच गहरे काले रंग का चीतल नजर आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का रंग मेलानिज्म नामक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति के कारण होता है. इसमें शरीर में मेलानिन पिगमेंट अधिक बनता है, जिससे जानवर का रंग सामान्य से काफी गहरा या काला दिखने लगता है. चीतल में यह स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है.

अभयारण्य के सहायक वन संरक्षक संदीप भारती ने बताया कि इस तरह के दुर्लभ जीव का दिखना क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और सुरक्षित वातावरण का संकेत है. यहां घने जंगल, घास के मैदान और पर्याप्त जल स्रोत मौजूद हैं, जिससे चीतल, सांभर और जंगली सूअर जैसे शाकाहारी जीव बड़ी संख्या में पाए जाते हैं.

वन विभाग ने दर्ज की घटना

इस दुर्लभ चीतल की तस्वीर सामने आने के बाद फोटोग्राफरों और शोधकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है. वन विभाग ने इस घटना को आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है और अब इस क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी.

टॅग्स :नागपुरWildlife Conservation Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो