Nagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

By फहीम ख़ान | Updated: April 7, 2026 21:05 IST2026-04-07T21:05:41+5:302026-04-07T21:05:41+5:30

पवनी सफारी मार्ग के खापरी तालाब इलाके में एक कृष्णवर्णीय (मेलानिस्टिक) चीतल देखे जाने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है.

Nagpur: Rare 'Black Chital' Sighted at Pavni Safari; Excitement Mounts Among Tourists | Nagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

Nagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

नागपुर: उमरेड-पवनी-करहांडला वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद रोमांचक और दुर्लभ खबर सामने आई है. पवनी सफारी मार्ग के खापरी तालाब इलाके में एक कृष्णवर्णीय (मेलानिस्टिक) चीतल देखे जाने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. यह अनोखा नजारा पवनी गेट के गाइड दिनेश दाहारे ने सफारी के दौरान अपने कैमरे में कैद किया. 

आमतौर पर चीतल भूरे रंग के होते हैं और उनके शरीर पर सफेद धब्बे होते हैं, लेकिन इस बार झुंड के बीच गहरे काले रंग का चीतल नजर आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का रंग मेलानिज्म नामक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति के कारण होता है. इसमें शरीर में मेलानिन पिगमेंट अधिक बनता है, जिससे जानवर का रंग सामान्य से काफी गहरा या काला दिखने लगता है. चीतल में यह स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है.

अभयारण्य के सहायक वन संरक्षक संदीप भारती ने बताया कि इस तरह के दुर्लभ जीव का दिखना क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और सुरक्षित वातावरण का संकेत है. यहां घने जंगल, घास के मैदान और पर्याप्त जल स्रोत मौजूद हैं, जिससे चीतल, सांभर और जंगली सूअर जैसे शाकाहारी जीव बड़ी संख्या में पाए जाते हैं.

वन विभाग ने दर्ज की घटना

इस दुर्लभ चीतल की तस्वीर सामने आने के बाद फोटोग्राफरों और शोधकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है. वन विभाग ने इस घटना को आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है और अब इस क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी.

Web Title: Nagpur: Rare 'Black Chital' Sighted at Pavni Safari; Excitement Mounts Among Tourists

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे