लाइव न्यूज़ :

फर्स्ट फिटनेस सैवी स्टेशन बनेगा नागपुर रेलवे स्टेशन, योगा व वर्कआउट के लिए होंगी सुविधाएं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 12, 2019 05:39 IST

Open in App

 नागपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्री योगा, वर्कआउट भी कर पाएंगे. नागपुर मंडल ने एक प्रसिद्ध सैलून के साथ करार करते हुए 'फिटनेस कम वेलनेस सेंटर' संकल्पना को स्टेशन पर मूर्त रूप दिया है. रेलवे को इससे 'नॉन फेयर रेवेन्यू' के अंतर्गत अतिरिक्त राजस्व का लाभ होगा.

यह अनूठी पहल प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त 2019) को जारी 'फिट इंडिया' संकल्पना के अनुरूप है. हाल ही में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन परिसरों में रेल यात्रियों, कर्मचारियों के लिए 'फिटनेस सेंटर' खोलने के लिए निर्देश दिए थे. नागपुर मंडल, मध्य रेल इस उपक्र म को मूर्त रूप देने वाले जोन में सबसे आगे है.

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र .1 पर फिटनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा. इसमें जिम इक्विपमेंट व योगा के लिए आवश्यक सामग्री होगी. ठेकेदार रेलवे कोच के आकार का अत्याधुनिक यूनिसेक्स सैलून का निर्माण करेंगे. फिटनेस सेंटर पर दी जाने वाली सेवाएं रेल यात्रियों के लिए नि:शुल्क होंगी परंतु 'रेलून' द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए शुल्क देना होगा.

अपनी गाड़ी की प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों के लिए इसका लाभ होगा और सैलून सर्विसेस का लाभ लेकर यात्री अपने आप को तरोताजा महसूस कर पाएंगे. मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार, वरि. वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ पाटिल के नेतृत्व में मंडल पर अब तक 11 संकल्पनाओं को लागू किया गया है. सैलून व रेलून की यह 12वीं पहल है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन