Nagpur NMC Election Results 2026: नागपुर में 151 सीट, बीजेपी को बहुमत?, बीजेपी 113, कांग्रेस 30 पर आगे, जानें रुझान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2026 14:01 IST2026-01-16T11:30:44+5:302026-01-16T14:01:12+5:30

Nagpur NMC Election Results 2026 LIVE Updates: मतदान करने वालों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत शामिल थे। 

Nagpur NMC Election Results 2026 LIVE Updates Counting bjp bahumat BJP ahead on 113, Congress on 30 | Nagpur NMC Election Results 2026: नागपुर में 151 सीट, बीजेपी को बहुमत?, बीजेपी 113, कांग्रेस 30 पर आगे, जानें रुझान

Nagpur NMC Election Results 2026 LIVE Updates

HighlightsNagpur NMC Election Results 2026 LIVE Updates: Nagpur NMC Election Results 2026 LIVE Updates: Nagpur NMC Election Results 2026 LIVE Updates: 

Nagpur: नागपुर नगर निगम (एनएमसी) चुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। गुरुवार, 15 जनवरी को हुए चुनाव में 51 प्रतिशत मतदान हुआ। परिणाम शुक्रवार, 16 जनवरी को घोषित होने की संभावना है। दिनभर मतदान करने वालों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत शामिल थे। नागपुर में भी रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा 113 और कांग्रेस 30 सीट पर आगे हैं। सभी 151 सीट पर रुझान आ गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहां से आते हैं। संघ मुख्यालय नागपुर में है।

बीएमसी चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान, 2017 में हुआ था 55.53 प्रतिशत

बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान समाप्त होने के 15 घंटे से अधिक समय बाद बीएमसी ने अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में 25 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था।

Web Title: Nagpur NMC Election Results 2026 LIVE Updates Counting bjp bahumat BJP ahead on 113, Congress on 30

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे