लाइव न्यूज़ :

नागपुर-मुंबई हाईस्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्टः बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, 750 यात्री कर सकेंगे सफर, जानें और खासियत

By आनंद शर्मा | Updated: August 3, 2021 18:39 IST

डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद ही अहमदाबाद-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की तरह इस प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी मिलेगी और जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू होगा.

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर 2020 में निविदा मंगाई गई थी.कंपनी ने 12 मार्च 2021 को यह काम शुरू किया. हेलिकॉप्टर पर अत्याधुनिक लीडार और इमेजनरी सेंसर लगाकर मुंबई से नागपुर तक के मार्ग पर सर्वेक्षण किया गया.

नागपुर: वर्ष 2019 में प्रस्तावित देश के 6 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में से एक नागपुर-मुंबई हाईस्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है. अब इस सर्वेक्षण में प्राप्त हुए डाटा का विश्लेषण का काम चल रहा है.

इस प्रोजेक्ट की विस्तृत प्रकल्प रिपोर्ट यानी डीपीआर बनाने के लिए आगामी दिनों अन्य प्रकार के सर्वेक्षण भी किए जाएंगे. इसके बाद तैयार होने वाले डीपीआर को मंजूरी के लिए रेल मंत्रालय में भेजा जाएगा. डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद ही अहमदाबाद-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की तरह इस प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी मिलेगी और जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू होगा.

ज्ञात हो कि नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने नागपुर-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाने की दृष्टि से रेल लाइन के फाइनल अलाइंमेंट डिजाइन और प्राइमरी रूट मैप तैयार करने के लिए हवाई सर्वेक्षण (लीडार सर्वे) करने का निर्णय लिया. इसके लिए सितंबर 2020 में निविदा मंगाई गई थी.

इसमें सिकॉन और हेलिका इस ज्वाइंट वेंचर कंपनी को हवाई लीडार सर्वेक्षण का काम सौंपा गया. इस कंपनी ने 12 मार्च 2021 को यह काम शुरू किया. इसके तहत हेलिकॉप्टर पर अत्याधुनिक लीडार और इमेजनरी सेंसर लगाकर मुंबई से नागपुर तक के मार्ग पर सर्वेक्षण किया गया. इस काम के लिए 150 दिन का समय दिया गया था. अब यह काम पूरा हो गया है और इस हवाई सर्वेक्षण से प्राप्त डाटा के विश्लेषण के काम में एनएचएसआरसीएल जुट गया है.

यह स्टेशन होंगे कॉरिडोर में

741 किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित नागपुर-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में प्रस्तावित स्टेशनों में नागपुर, खापरी डिपो, वर्धा, पुलगांव, कारंजालाड, मालेगांव, जहांगीर, मेहकर, जालना, औरंगाबाद, शिरडी, नाशिक, ईगतपुरी और शाहपुर का समावेश है. इस कॉरिडोर में बुलेट ट्रेन अधिकतम 350 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. ट्रेन में 750 यात्री सफर कर सकेंगे.

रेल मंत्रालय को सौंपेंगे डीपीआर

नागपुर-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के डीपीआर के लिए हवाई (लीडार) सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है. डाटा एनेलिसिस जारी है. अब राइडरशिप सर्वे, एन्वायरोन्मेंटल इम्पैक्ट एवं सोशल इम्पैक्ट सर्वे सहित ऐसे अन्य कुछ सर्वे होंगे. इसके बाद डीपीआर तैयार होकर इसे मंजूरी के लिए रेल मंत्रालय को सौंपा जाएगा. - सुषमा गौर, जनसंपर्क अधिकारी, नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लि.

 

 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है