लाइव न्यूज़ :

नागपुर एमएलसी चुनाव: भाजपा पार्षदों को अन्य स्थानों पर ले गई

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:55 IST

Open in App

नागपुर, 29 नवंबर नागपुर सीट के लिए 10 दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव से पहले, भाजपा नगर निकाय से अपने पार्षदों में किसी टूट को रोकने लिए उन्हें हवाई मार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों में ले गई है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को मैदान में उतारा है। बावनकुले का मुकाबला कांग्रेस के रवींद्र भोयर से है। भोयर पूर्व में चार बार के भाजपा पार्षद रहे हैं और उन्होंने हाल में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

एक सौ इक्यावन सदस्यीय नागपुर नगर निगम में भाजपा के पास भोयर को छोड़कर 107 सीटें हैं।

भाजपा प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्षदों को बाहर ले जाया गया है क्योंकि कांग्रेस दलबदल का दावा करके नेताओं में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्षदों को उत्तराखंड में नैनीताल, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बीच, ये पार्षद वहां के नगर निकायों की सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्षदों में से आधे रविवार रात को गए और बाकी दिन में जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान