लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी दुल्हन, नागपुरी दूल्हा- तब लंदन में शुरू हुई थी 'लव स्टोरी', अब भारतीय रीति रिवाज में रचाएंगे शादी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 25, 2019 16:28 IST

अभिषेक और फ्लोरेंस की पहली मुलाकात यूनाइटेड किंगडम (यूके) में आयोजित फ्रेंड्स की एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई.

Open in App

फ्रांस की दुल्हन और नागपुरी दूल्हा भारतीय परंपरा के अनुसार विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. फ्रांस की चकाचौंध में और पश्चिमी सभ्यता के हिसाब से विवाह करने के बजाय दूल्हा-दुल्हन सहित दोनों के परिवारों ने नागपुर में ही विवाह करने का फैसला किया है. इसके लिए दोनों के परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे हुए हैं. 

दुल्हन के परिजन और फ्रेंड्स सोमवार को ही नागपुर पहुंच गए हैं. नोर्ड, फ्रांस के रिटायर्ड इंटरनल सिक्योरिटी हेड जनरल फिलिप बिजेट की बेटी फ्लोरेंस और नागपुर के पुलिस उपनिरीक्षक मिथिलेश त्रिपाठी के बेटे अभिषेक का विवाह भारतीय परंपरा के मुताबिक रविवार को नागपुर में होने जा रहा है. इससे पूर्व गणतंत्र दिवस की शाम संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

इसमें भारतीय संगीत और नृत्य प्रस्तुत करने के लिए ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको और इटली से आए फ्लोरेंस के परिजन और फ्रेंड्स जमकर भारतीय संगीत पर थिरकने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. वे रामटेक और पेंच की सैर पर भी गए थे और बुधवार को स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन लेकर आए. शुक्रवार को मेहंदी और हल्दी की रस्म अदा की जाएगी. फ्लोरेंस सहित उसके परिजन और फ्रेंड्स सभी भारतीय रीति-रिवाजों के साथ विवाह करने में रुचि ले रहे हैं. 

पहनावे में भी भारतीय परंपरा का ख्याल रखा जाने वाला है. फ्लोरेंस बर्मिंघम (यूके) में बार्कलेज बैंक की हेड हैंजबकि अभिषेक भी यूके में ही अपनी कंपनी चला रहे हैं. इससे पूर्व अभिषेक ने यूके से ही एमबीए किया और नौकरी भी की है. फ्लोरेंस को भी भारतीय संस्कृति पसंद है. उन्हें फ्रेंच और इंग्लिश के साथ ही थोड़ी-बहुत हिंदी भी आती है और वह इसे सीखने की कोशिश भी कर रही हैं.

फ्रेंड्स की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात 

अभिषेक और फ्लोरेंस की पहली मुलाकात यूनाइटेड किंगडम (यूके) में आयोजित फ्रेंड्स की एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई. फ्लोरेंस पिछले 4-5 वर्षों से दिवाली और होली पर नागपुर आया करती थीं. अभिषेक के परिजन भी उसे पसंद करने लगे थे. अब दोनों ने विवाह बंधन में बंधने का फैसला किया. दोनों परिवारों की रजामंदी से भारतीय परंपरा के अनुसार विवाह होने जा रहा है.

(रिपोर्ट- सैयद मोबीन)

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतMaharashtra Civic Poll 2025 UPDATE: पूरे राज्य में मतगणना स्थगित, 21 दिसंबर को नए नतीजे की तारीख तय, सीएम फडणवीस ‘त्रुटिपूर्ण’ प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतMaharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, भाजपा और शिवसेना के बीच मुकाबला

भारतMaharashtra Local Body Polls 2025: राज्य के 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान, 3 को होगी मतगणना

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आखिरी समय में नगर निगम चुनाव टालने के लिए चुनाव आयोग की आलोचना की | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत