लाइव न्यूज़ :

नागपुर अस्पाल आग: महिला मरीज सहित चार लोगों की मौत,दो की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:30 IST

Open in App

नागपुर, 10 अप्रैल नागपुर में एक निजी अस्पाल में आग लगने से एक महिला सहित चार मरीजों की मौत हो गई जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग शुक्रवार रात आठ बज कर 10 मिनट पर चार मंजिला ‘वेल ट्रीट हॉस्पिटल’ के आईसीयू वॉर्ड में लगी। यह अस्पताल शहर के वाडी इलाके में स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि यह गैर कोविड अस्पताल है और यहां 31 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिनमें से दस मरीज आईसीयू में थे।

नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘ आग लगने से चार मरीजों की मौत हो गई। उनमें से एक की मौत शायद आग लगने से पहले ही हो गई थी लोकिन शरीर पर जलने के निशान थे। पोर्ट मॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।’’

उन्होंने बताया कि दो मरीजों की हालत गंभीर है।

नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के मुख्य दमकल अधिकारी राजेन्द्र उचके ने बताया कि अस्पाल के दूसरे तल पर स्थिति आईसीयू के एक एसी यूनिट में आग गई।

उन्होंने बताया,‘‘ आग दूसरे तल तक ही सीमित रही और आगे नहीं फैल पाई क्योंकि अस्पताल कर्मियों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग बुझाने का काम जारी रखा।’’

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के वक्त आईसीयू में दस मरीजों का उपचार चल रहा था, इस दौरान छह मरीज किसी तरह बाहर निकल आए, आग से बचाए गए चार लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

आग पर रात साढ़े नौ बजे काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक महिला और तीन पुरुष मरीजों की घटना में मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए