लाइव न्यूज़ :

नागपुर अस्पताल आग: महिला मरीज सहित चार लोगों की मौत,दो की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:48 IST

Open in App

नागपुर, 10 अप्रैल नागपुर में एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक महिला सहित चार मरीजों की मौत हो गई जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग शुक्रवार रात आठ बज कर 10 मिनट पर चार मंजिला ‘वेल ट्रीट हॉस्पिटल’ के आईसीयू वॉर्ड में लगी। यह अस्पताल शहर के वाडी इलाके में स्थित है।

अधिकारी ने बताया कि यह गैर कोविड अस्पताल है और यहां 31 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिनमें से दस मरीज आईसीयू में थे।

नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘ आग लगने से चार मरीजों की मौत हो गई। उनमें से एक की मौत शायद आग लगने से पहले ही हो गई थी लोकिन शरीर पर जलने के निशान थे। पोर्ट मॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।’’

उन्होंने बताया कि दो मरीजों की हालत गंभीर है।

नागपुर नगर निगम (एनएमसी) के मुख्य दमकल अधिकारी राजेन्द्र उचके ने बताया कि अस्पाल के दूसरे तल पर स्थित आईसीयू में एक एसी यूनिट में आग लग गई।

उन्होंने बताया,‘‘ आग दूसरे तल तक ही सीमित रही और आगे नहीं फैल पाई क्योंकि अस्पताल कर्मियों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग बुझाने का काम जारी रखा।’’

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के वक्त आईसीयू में दस मरीजों का उपचार चल रहा था, इस दौरान छह मरीज किसी तरह बाहर निकल आए, आग से बचाए गए चार लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

आग पर रात साढ़े नौ बजे काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक महिला और तीन पुरुष मरीजों की घटना में मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल