लाइव न्यूज़ :

ब्रॉडगेज मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी, अगले डेढ़ साल में पटरी पर दौड़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2021 15:50 IST

नागपुरः प्रोजेक्ट के तहत कुल 268.63 किमी. के चार कॉरिडोर होंगे. यात्रियों का बेहतर प्रतिसाद मिलने पर फेरियां बढ़ाई जाएंगी.

Open in App
ठळक मुद्देप्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 305.18 करोड़ रुपए आंकी गई है.योजना में निजी निवेशकों को भी शामिल करने का प्रयास महामेट्रो द्वारा किया जा रहा है.गौरतलब है कि नागपुर का ब्रॉडगेज मेट्रो रेल प्रोजेक्ट देश का पहला अभिनव प्रोजेक्ट है.

नागपुरः महामेट्रो अजनी रेलवे स्टेशन से भारतीय रेलवे के समय अनुसार ब्रॉडगेज रूट पर अपनी मेट्रो ट्रेन चलाएगा. महामेट्रो के इस ब्रॉडगेज मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है.

इससे अगले डेढ़ साल में मेट्रो ट्रेन प्रत्यक्ष रूप से ब्रॉडगेज रूट पर दौड़ती दिखाई देगी. इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 268.63 किमी. के चार कॉरिडोर होंगे. यात्रियों का बेहतर प्रतिसाद मिलने पर फेरियां बढ़ाई जाएंगी. इससे आगे चलकर कॉरिडोर एरिया भी बढ़ जाएगा. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 305.18 करोड़ रुपए आंकी गई है.

इस योजना में निजी निवेशकों को भी शामिल करने का प्रयास महामेट्रो द्वारा किया जा रहा है. गौरतलब है कि नागपुर का ब्रॉडगेज मेट्रो रेल प्रोजेक्ट देश का पहला अभिनव प्रोजेक्ट है. इस मॉडल को देशभर में अपनाए जाने की बात अब कही जा रही है.

शुरुआत में प्रायोगिक तौर पर तीन कोच वाली दस मेट्रो ट्रेनें ब्राडगेज रूट पर दौड़ेंगी. यात्री संख्या बढ़ने पर मेट्रो ट्रेनों की संख्या 30 तक ले जाई जाएगी. कोच संख्या भी बढ़ाने का प्रस्ताव है. इस प्रोजेक्ट में टिकट की रकम में महामेट्रो और भारतीय रेलवे की कितनी हिस्सेदारी होगी? यह फिलहाल तय नहीं हुआ है. 

टॅग्स :नागपुरमेट्रोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल