लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ एक हफ्ते तक ऑनलाइन सुनवाई करेगी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:04 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंबई उच्च न्यायालय की स्थानीय पीठ में 15 से 21 मार्च तक मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होगी।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी।

नोटिस में कहा गया कि नागपुर पीठ ने कुछ अदालतों को इस अवधि में मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंस से करने के लिए अधिकृत किया है।

रजिस्ट्रार के मुताबिक नागपुर पीठ की इमारत में इस अवधि के दौरान सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर एक बजे तक मामलों की सुनवाई होगी और दो बजे के बाद इमारत को रोगाणुमुक्त किया जाएगा।

नोटिस में कहा गया कि यह फैसला नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों एवं वकीलों, याचियों एवं अदालत कर्मियों के बीच सामाजिक दूरी कायम करने के उद्देश्य से किया गया है।

अदालत उन वकीलों एवं पक्षकारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगी जिनके पास वीडियो कांफ्रेंस से सुनवाई की सुविधा नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल बंबई उच्च न्यायालय की सभी पीठों एवं पुणे को छोड़ महाराष्ट्र की सभी अधीनस्थ अदालतों में मामलों की सुनवाई अदालत कक्ष करने की व्यवस्था बहाल की गई थी।

नागपुर जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,975 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर अबतक जिले में 1,65,989 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। महामारी से जिले में अबतक 4,440 लोगों की जान गई है जबकि 14,191 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो