लाइव न्यूज़ :

नागपुर : 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 20 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 00:23 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र), दो नवंबर नागपुर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति को कोंधाली इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी युवती को देने के सिलसिले में हिंगना निवासी जवलसिंह चव्हाण, उसके बेटे नीलकांत और भांजे पांडुरंग को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘पिता से झगड़ा होने के बाद युवती ने 22 अक्टूबर अचानक अपने घर से निकल गई थी। आरोपी ने सतनावरी गांव में 23-24 अक्टूबर की दरमियानी रात उसके साथ बलात्कार किया।’’

उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए जाने की जानकारी मिलने पर आरोपी युवती को पास के पुलिस थाने के पास छोड़ गया।

अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो