तीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

By आनंद शर्मा | Updated: March 30, 2026 05:36 IST2026-03-30T05:34:35+5:302026-03-30T05:36:46+5:30

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत कलमना और कामटी के बीच रात नौ बजकर करीब 45 मिनट पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

nagpur 3 MEMU trains cancelled several trains affected Balaghat-Itwari MEMU derailed accident Kamthi and Kalamna | तीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

तीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

Highlightsमध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इतवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 68715 बालाघाट-इतवारी मेमू रविवार काे बालाघाट से इतवारी आ रही थी. 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू तथा 30 मार्च की 68710 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू शामिल है.

नागपुर: बालाघाट से इतवारी आ रही मेमू ट्रेन आज रात सवा नाै बजे  अचानक पटरी से उतर गई. गनीमत ये रही कि हादसे में काेई रेलयात्री हताहत नहीं हुआ. ये हादसा कामठी-कलमना के बीच पीली नदी के पास हुआ. खबर मिलते ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. ट्रेन काे पटरी पर लाने की कवायद जारी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 68715 बालाघाट-इतवारी मेमू रविवार काे बालाघाट से इतवारी आ रही थी. कामठी से निकलने पर पीली नदी के पास अचानक ट्रेन के इंजन से सटे काेच (संख्या 12807) के दाे पहिये तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए. बताया गया कि ट्रैक से सटकर ही रेल पटरियां रखी हुई थी. इनके संपर्क में आते ही ट्रेन पटरी से उतर गई. इससे यात्री घबरा गए.

हालांकि, किसी भी यात्री काे गंभीर चाेंट नहीं आई. उधर, घटना की सूचना मिलते ही दपूमरे के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी फाैरन घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद ट्रेन काे पटरी पर लाने की कवायद शुरू हुई. खबर लिखे जाने तक ट्रेन काे पटरी लाने का कार्य जारी था. वहीं, ट्रेन के सभी यात्री भी घटनास्थल पर उतरकर लाैट गए. 

तीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित

इस घटना के कारण रेलवे ने एहतियातन तीन मेमू सेवाएं रद्द कर दी हैं. इनमें 29 मार्च की 68716 नागपुर–गोंदिया मेमू और 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू तथा 30 मार्च की 68710 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू शामिल है. वहीं, इस हादसे की वजह से 12855 बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 58205 रायपुर-नागपुर पैसेंजर, 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, 22847 विशाखापत्तनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12152 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12807 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस काफी प्रभावित हुई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, राहत दल मौके पर पहुंचकर ट्रैक बहाली का कार्य कर रहा है. जनहानि नहीं हुई.

Web Title: nagpur 3 MEMU trains cancelled several trains affected Balaghat-Itwari MEMU derailed accident Kamthi and Kalamna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे