लाइव न्यूज़ :

नागपुर : आईजीजीएमसीएच के 230 रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:34 IST

Open in App

नागपुर, चार दिन महाराष्ट्र के नागपुर स्थित इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) के 230 रेजीडेंट डॉक्टरों ने अधिकारियों से उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल शुक्रवार को समाप्त कर दी। ये डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर ‘सामूहिक अवकाश’ पर चले गए थे।

महाराष्ट्र एसोसिएशन आफ रेजीडेंट डॉक्टर्स-आईजीजीएमसीएच के डॉक्टर शहर में कोविड-19 के मामलों में कमी के मद्देनजर स्नातकोत्तर की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए समय देने की मांग को लेकर मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए थे।

एमएआरडी के अध्यक्ष डॉ. रजत अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हड़ताल वापस लेने का फैसला आईजीजीएमसीएच के अधिकारियों द्वारा एमएआरडी को डॉक्टरों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद किया गया।

अग्रवाल ने कहा कि अब अस्पताल में गैर कोविड-19 मरीजों की भर्ती फिर से शुरू करने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे