लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि का ऐलान, अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो राज्य में बंदूक-राइफल का लाइसेंस फ्री किया जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2023 18:41 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने राज्य की बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो बिहार में बंदूक और राइफल का लाइसेंस फ्री कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल उठायाउन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पैसे नहीं हैं वे जमीन बेचकर हथियार खरीद लेंबोले - हमारे समाज के सभी लोगों को लाइसेंसी हथियार रखने की जरूरत है

पटना:बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठाया जा रहा है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने राज्य की बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो बिहार में बंदूक और राइफल का लाइसेंस फ्री कर दिया जाएगा। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पैसे नहीं हैं वे जमीन बेचकर हथियार खरीद लें। हमारी सरकार बनी तो फ्री में हथियारों के लाइसेंस बांटेंगे। एक कार्यक्रम के दौरान बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए नागणणि ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में 50 से ज्यादा कुशवाहा समाज के लोगों की हत्या हुई है। हमारा समाज खतरे में है। जमीनें बेचो और उससे जो पैसा मिले, उससे हथियार खरीदो। 

उन्होंने कहा कि हमारे समाज के सभी लोगों को लाइसेंसी हथियार रखने की जरूरत है। बिहार में हर दिन हत्याएं हो रही है। नागमणि यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी दावा किया कि 2025 में हमारी सरकार बनेगी तो हम सभी को फ्री लाइसेंस बांटेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमेरिका में दुकान खोलकर हथियार बेचे जाते हैं। वैसे ही हमारी सरकार बनी तो दुकान पर हथियार बेचे जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि अब कुशवाहा समाज सुरक्षित नहीं रह गया है। हम निवेदन करते हैं कि कुशवाहा समाज के लोग खतरे से बचाव में रिवॉल्वर और राइफल खरीद लो ताकि अपनी सुरक्षा स्वयं करें। उन्होंने कहा कि क्राइम को बैलेंस करने के लिए हर किसी के पास हथियार का होना जरूरी है। जिनके पास हथियार होता है, उनके घर में झांकने की किसी को हिम्मत नहीं होती है। सरकार और पुलिस पर भरोसा करने से बढ़िया है कि लोग खुद अपनी सुरक्षा के लिए तैयार रहें। 

उन्होंने कहा कि यह सुविधा सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को दी जाएगी। लेकिन, कुशवाहा समाज को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। नागमणि ने इस फॉर्मूले को पूरे देश में लागू करने की वकालत की है। नागमणि ने कहा कि सरकार और प्रशासन यदि सुरक्षा देती तो इतनी बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के नेता नहीं मारे जाते। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया