लाइव न्यूज़ :

टीका लगवाने के बाद नगमा कोविड-19 से संक्रमित हुईं

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:53 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल अभिनेत्री नगमा ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और फिलहाल वह घर में पृथक-वास में हैं।

अभिनेत्री (50) ने ट्विटर पर लिखा कि दो अप्रैल को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने के बाद वह संक्रमण की चपेट में आ गईं।

अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने अपने प्रशंसकों से टीका लगवाने के बावजूद सतर्क रहने को कहा।

अभिनेत्री ने लिखा, "कुछ दिनों पहले मैंने टीके की पहली खुराक ली थी। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है, इसलिए मैंने घर पर खुद को पृथक कर लिया है। सभी कृपया ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।"

1990 में सलमान खान-अभिनीत फिल्म "बागी" के साथ बड़े पर्दे पर पदार्पण करने वाली नगमा को शाहरुख खान की "किंग अंकल", "सुहाग" और "बाशा" जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

उन्होंने तेलुगु, तमिल, भोजपुरी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है।

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 10,428 नए मामले सामने आए और 23 मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos