लाइव न्यूज़ :

नागौर लोकसभा सीटः यहां मुकाबला हनुमान बेनीवाल बनाम ज्योति मिर्धा, गेम चेंजर राजपूतों को रिझाने में जुटे दल  

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2019 15:03 IST

नागौर लोकसभा सीटः राजपूतों को रिझाने के लिए जिले के डीडवाना में राजपूत समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि राजपूत समाज ज्योति मिर्धा को समर्थन देने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनागौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने ज्योति मिर्धा को और एनडीए ने हनुमान बेनीवाल को मैदान में उतारा है। नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुसलमान और जाट समाज के मतदाता अधिक हैं।राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से बीजेपी की ओर से वर्तमान सांसद सीआर चौधरी हैं।

राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी के बीच सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सूबे की नागौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और एनडीए प्रत्याशी मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हुए हैं। दोनों ही दल राजपूतों पर फोकस कर रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने ज्योति मिर्धा को और एनडीए ने हनुमान बेनीवाल को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच में कड़ी टक्कर देखी जा रही है। 

राजपूतों को रिझाने के लिए जिले के डीडवाना में राजपूत समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि राजपूत समाज ज्योति मिर्धा को समर्थन देने जा रहा है। वहीं पिछले दिनों कुचामन में राजपूत समाज की बैठक हुई थी, जिसके बाद बीजेपी ने दावा किया था कि समाज उसे समर्थन देगा।

दोनों ही पार्टियां राजपूत वोटबैंक हासिल करना चाह रही हैं। नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मुसलमान और जाट समाज के मतदाता अधिक हैं, लेकिन यहां सबसे बड़ी खासियत यह है कि राजपूत, अनुसूचित जाति और मूल ओबीसी मतदाता निणार्यक भूमिका में रहते हैं।

बताते चलें कि बीजेपी ने इस चुनाव में नागौर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है क्योंकि उसने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से गठबंधन किया है और आरएलपी के संस्थापक हनुमान बेनीवाल पर भरोसा जताया है। बीजेपी सूबे में अन्य 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

उल्लेखनीय है कि नागौर सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार ज्योति मिर्धा को बनाया है और उनकी टक्कर हनुमान बेनीवाल से है। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से बीजेपी की ओर से वर्तमान सांसद सीआर चौधरी हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को मात्र 75, 218 वोटों से हराया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनागौरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है