लाइव न्यूज़ :

नगापुर : धम्म चक्र परिवर्तन दिन के मद्देनजर दीक्षाभूमि पर 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:23 IST

Open in App

नागपुर, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में 65वें धम्म चक्र परिवर्तन दिन के मद्देनजर 2,500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

उल्लेखनीय है कि बाबासाहेब आम्बेडर के बौद्ध धर्म ग्रहण करने के दिन को मनाने के लिए दीक्षाभूमि पर देशभर से लोग आते हैं।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 2,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है, इसके अलावा श्वान दस्ते, यातायात पुलिस, एसआरपीफ और त्वारित कार्रवाई समूहों की तैनाती भी इस दो दिवसीय आयोजन के लिए की गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप तैयारी की गई है। इससे पहले डॉ.बाबासाहेब आम्बेडकर स्मारक समिति ने 65वें धम्म चक्र परिवर्तन दिन को इस साल सादे तरीके से मनाने की घोषणा की थी।

कोविड-19 महामारी के चलते लागू नियमों के अनुसार यात्रियों को बिना किसी बड़े कार्यक्रम के स्तूप के दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। कुमार ने कहा कि यहां आने वाले लोगों को अपने पास आधार कार्ड और टीकाकरण प्रमाण पत्र रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय यात्रियों का रैपिड एंटीजन जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा