लाइव न्यूज़ :

नगालैंड की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित

By भाषा | Updated: July 20, 2021 18:48 IST

Open in App

कोहिमा, 20 जुलाई नगालैंड स्कूली शिक्षा बोर्ड (एनबीएसई) ने मंगलवार को दसवीं (हाईस्कूल लीविंग सर्टिफिकेट-एचएसएलसी) और बारहवीं (हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट-एचएसएसएलसी) की परीक्षा परिणामों की घोषणा की।

एनबीएसई के अध्यक्ष असानो शेखोसे ने कहा कि विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एनबीएसई नगालैंड डॉट कॉम या एनबीएसई डॉट एजू डॉट इन पर अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य बोर्डों के विपरीत एनबीएसई ने जरूरी एहतियात बरतते हुए एवं राज्य सरकार के कोविड-19 संक्रमण रोकथाम संबंधी नियमों का पालन करते हुए अप्रैल में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी।

उन्होंने कहा कि चूंकि कुछ विद्यार्थी अप्रैल में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे इसलिए उनके लिए 22-25 जून के दौरान फिर से परीक्षाएं आयोजित की गयीं तथा दोनों के परिणाम साथ घोषित किये गये हैं।

दसवी कक्षा में 69.42 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए । कुल 23,608 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था जिनमें 16,388 उत्तीर्ण हुए। बारहवीं की परीक्षा में 23,376 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विज्ञान संकाय में 91.35 फीसद, वाणिज्य संकाय में 74.39फीसद और कला संकाय में 69.37 फीसद विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह