लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में 10 दिन का ‘हॉर्नबिल’ उत्सव एक दिसंबर से शुरू होगा: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:39 IST

Open in App

कोहिमा, 29 नवंबर नगालैंड में एक से 10 दिसंबर के बीच 10 दिवसीय ‘हॉर्नबिल’ उत्सव का आयोजन होगा। इस उत्सव में 17 नगा जनजातियों की रंग-बिरंगी परंपरा और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उत्सव के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल एवं मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाएगा।

इस उत्सव का नाम जंगल में रहने वाले रंग-बिरंगे पक्षी ‘हॉर्नबिल’ के नाम पर रखा गया है जो पूर्वोत्तर राज्य में जनजातियों की लोककथाओं का एक हिस्सा है।

राज्य पर्यटन के सलाहकार एवं विधायक खेहोवी येपथोमी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि नगालैंड सरकार पर्यटन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से 22वें ‘हॉर्नबिल’ उत्सव का आयोजन कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि उत्सव में सिर्फ पूरी तरह से टीकाकरण कराने वाले लोगों को ही आने की इजाजत होगी।

येपथोमी ने बताया कि कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सामने आने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को उत्सव के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी करेगा।

मुख्य कार्यक्रम नगा विरासत गांव किसामा में होगा जो राज्य राजधानी से 12 किलोमीटर दूर है।

असम एवं नगालैंड के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी उत्सव का उद्घाटन करेंगे और समारोह में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो मुख्य अतिथि होंगे।

अधिकारी ने बताया कि उत्सव में तीन विशिष्ट अतिथि होंगे, जिनमें भारत में इज़राइल के राजदूत, भारत में अमेरिका के महावाणिज्यदूत व जर्मनी के महावाणिज्य दूत शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर