लाइव न्यूज़ :

नगालैंड पुलिस ने फर्जी अंकसूची रैकेट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 12:22 IST

Open in App

कोहिमा, 26 मार्च नगालैंड पुलिस ने पड़ोसी असम से तीन लोगों को फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अंकसूची रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगालैंड पुलिस मुख्यालय के पीआरओ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि नगालैंड पुलिस की सीआईडी शाखा के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक संगठित रैकेट का खुलासा किया जिसमें असम के कुछ आईटी पेशेवरों द्वारा नगालैंड के छात्रों की फर्जी अंकसूची और उच्च विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (एचएसएलसी) और उच्चतर माध्यमिक परित्याग प्रमाण पत्र (एचएसएसएलसी) समेत अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र बनाए जा रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महीने की छानबीन और निगरानी के बाद एसआईटी ने असम के विभिन्न स्थानों से तीनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी को बेलटोला, गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य दो को असम के कोकराझार से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। इस रैकेट में शामिल उनके अन्य साथियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह