लाइव न्यूज़ :

नगालैंड : भ्रष्टाचार के आरोप में एनएचआईडीसीएल का महाप्रबंधक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:40 IST

Open in App

कोहिमा, पांच जून भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के महाप्रबंधक को भ्रष्टाचार के आरोप में नगालैंड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई जिसमें वह कथित रूप एक ठेकेदार से एक प्रतिशत कमीशन मांगते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि वीडिया के आधार पर मोकोकचुंग जिले के उपायुक्त द्वारा दर्ज शिकायत के बाद आरोपी बीडी जांगडे को एनएचआईडीसीएल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांगडे के पास 20 जनवरी से ही मोकोकचुंग, झुनहेबोटो, वोकहा, लोंगलेंग, मॉन और कोहिमा जिले के कुछ हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी थी।

पुलिस के मुताबिक जांगडे को दो जून को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?