लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के सांसद, विधायक नगा मुद्दे के समाधान के लिए केंद्र पर दबाव डालेंगे

By भाषा | Updated: August 3, 2021 12:24 IST

Open in App

कोहिमा, तीन अगस्त नगालैंड के सांसदों और विधायकों ने नगा राजनीतिक वार्ताकारों को एकसाथ लाने की दिशा में काम करने और नगा मुद्दे के शीघ्र समाधान के लिए केन्द्र पर दबाव बनाने का फैसला किया है।

कोहिमा में सोमवार को ‘स्टेट बैंक्वेट हॉल’ में आयोजित राज्य सरकार की नगा राजनीतिक मुद्दे (एनपीआई) पर संसदीय समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।

एनपीआई पर संसदीय समिति में 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा के सभी विधायक और राज्य के दो सांसद शामिल हैं। नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान के लिए इसका गठन 10 जून को किया गया था और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो इसके संयोजक, उपमुख्यमंत्री वाई पैटन और विपक्ष के नेता टीआर जेलियांग इसके सह संयोजक हैं।

राज्य के मंत्री नेइबा क्रोनू ने बताया कि लोकसभा सदस्य तोखेहो येप्थोमी संसद सत्र के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता, राज्यसभा सदस्य केजी केन्ये और विधायकों ने इस मुद्दे पर अपने विचार साझा किए।

क्रोनू ने कहा कि बैठक में संसदीय समिति की कोर कमेटी के नौ जुलाई के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सबकी राय यही थी कि समय निकलता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम मुद्दे के समाधान और समझौते पर पहुंचने के लिए नगा वार्ताकारों को एक साथ लाना चाहते हैं और जल्द समाधान के लिए केंद्र पर दबाव बनाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे