लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के लोकायुक्त ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष इस्तीफे की मंशा जतायी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी नगालैंड के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उमानाथ सिंह ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह शीर्ष अदालत के सुझाव के अनुरूप इस पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

न्यायमूर्ति सिंह ने राज्य सरकार या अन्य को उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई शुरू करने या लंबित याचिका के आधार पर ‘‘मीडिया में उन्हें बदनाम करने’’ की कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने यह निवेदन किया।

पीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन भी थे। पीठ ने पूर्व में वरिष्ठ अधिवक्ता को पद से इस्तीफा देने की संभावना के बारे में लोकायुक्त से निर्देश लेने को कहा था।

निवेदन में कहा गया, ‘‘अदालत के सुझाव के अनुरूप प्रतिवादी (लोकायुक्त) नियम और शर्तों के आधार पर (राज्य सरकार द्वारा शीर्ष अदालत में दाखिल) रिट याचिका खारिज होने पर अपना इस्तीफा देने को तैयार हैं।’’

शीर्ष अदालत ने नगालैंड सरकार की याचिका पर सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की है। नगालैंड सरकार ने राज्य में लोकायुक्त के कामकाज पर सवाल खड़ा किया था।

मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिंह ने अपने निवेदन में कहा है कि वह ‘‘अपरिहार्य परिस्थिति’’ और ‘‘अस्थिर हालात’’ के कारण अपना इस्तीफा दे रहे हैं और वह नगालैंड के अध्यक्ष लोकायुक्त नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अदालत इसे उनका इस्तीफा मान सकती है और इसी अनुरूप आदेश दे सकती है। ’’

निवेदन में शीर्ष अदालत से यह भी अनुरोध किया कि किसी को भी न्यायमूर्ति सिंह की छवि धूमिल करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए और उच्चतम न्यायालय के आदेश के तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की इजाजत दी जाए।

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने हैरानी जतायी थी कि नगालैंड के लोकायुक्त राष्ट्रीय राजधानी में रहकर पूर्वोत्तर के राज्य में अपनी ड्यूटी कैसे निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos