लाइव न्यूज़ :

नगालैंड सरकार ने शांति का आह्वान किया, हिमंत नौ दिसंबर को कोहिमा में रहेंगे

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:57 IST

Open in App

कोहिमा, सात दिसंबर नगालैंड सरकार ने मंगलवार को कहा कि मोन जिले में स्थिति नियंत्रण में है। इसने नगा समूहों से जटिल राजनीतिक मुद्दे के स्थायी समाधान की दिशा में काम करने और शांति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मंत्री नीबा क्रोनू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर सरकार की कोर कमेटी के सदस्य गोलीबारी की घटना में आम लोगों के मारे जाने के बाद अपनाए जाने वाले रुख को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ कोहिमा में नौ दिसंबर को बैठक करेंगे, जो पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के संयोजक भी हैं।

उन्होंने कहा, "हम सभी को एक साथ (नगा राजनीतिक मुद्दे के) समाधान के लिए एक बार और सभी के लिए काम करना चाहिए, क्योंकि हम इसे अब और जारी नहीं रख सकते हैं। हम सभी गंभीरता से समाधान के लिए काम करें ताकि हम सभी शांति से रहें।"

योजना और समन्वय, भूमि राजस्व और संसदीय मामलों के मंत्री क्रोनू ने कहा, "भारत सरकार बहुत गंभीर है और इसलिए समाधान लाने के वास्ते कड़ी मेहनत करने का समय आ गया है।"

उग्रवादियों के धोखे में सेना की गोलीबारी में लोगों की मौत की घटना के शांति प्रक्रिया पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, जनजातीय मामलों के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने कहा कि राज्य में नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाली सरकार "बहुत मजबूत" और "स्थिर" है।

मोन जिले से असम राइफल्स की वापसी की मांग पर, क्रोनू ने कहा, "हमें इस पर गौर करना होगा और यदि संभव हुआ तो भारत सरकार के साथ एक समझ स्थापित करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos