लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नागालैंड में मिला कोरोना वायरस का पहला मामला, कोहिमा के कई इलाके किए गए सील

By भाषा | Updated: April 13, 2020 11:01 IST

Coronavirus: नागालैंड के इस संक्रमित व्यक्ति को फिलहाल गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच नागालैंड सरकार ने कोहिमा के अनेक इलाकों को सील कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागालैंड में कोविड-19 का पहला केस आया सामने, तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबंध नहींसंक्रमित व्यक्ति जहां रहता है, उसे रिहायशी इलाके को सील किया गया, उपचार जारी

दीमापुर/गुवाहाटी: नागालैंड का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राज्य में संक्रमण का यह पहला मामला है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे, उसे असम के गुवाहाटी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में वह संक्रमित पाया गया।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने भी ट्वीट किया कि एक व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण थे इसलिए दीमापुर के एक निजी अस्पताल ने उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया था। सरमा ने बताया कि जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और उसका उपचार चल रहा है।

व्यक्ति का निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है। अधिकारी ने बताया कि नागालैंड सरकार ने कोहिमा के अनेक इलाकों को सील कर दिया है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति का रिहायशी इलाका और वह अस्पताल शामिल है जहां उसे शुरुआत में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया