लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी : आदिवासी संगठनों ने लोगों से सेना के साथ सहयोग न करने को कहा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 23:10 IST

Open in App

कोहिमा, 14 दिसंबर नगालैंड में कोन्याक जनजाति के शीर्ष संगठनों ने कुछ नियमों की घोषणा की है, जिसमें सेना के साथ "सख्त असहयोग" शामिल है। संगठनों ने कहा है कि लोग इन नियमों का तब तक पालन करेंगे, जब तक कि इस महीने की शुरुआत में उत्तर-पूर्वी राज्य में सुरक्षा बलों के एक विफल अभियान और उसके बाद की घटनाओं में 14 असैन्य नागरिकों की हत्या में न्याय नहीं मिल जाता है।

चार और पांच दिसंबर को सेना के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी की तीन घटनाओं में मारे गए 14 लोगों में से 13 लोग नगालैंड की प्रमुख जनजातियों में से एक कोन्याक जनजाति के थे।

आदिवासियों के शीर्ष निकाय, कोन्याक यूनियन ने संयुक्त बयान में कहा कि कोन्याक न्यूपुह शेको खोंग और कोन्याक छात्र संघ ने आदिवासी समूह के सदस्यों से सेना की किसी भी रैली में हिस्सा नहीं लेने और सैन्य बलों से किसी तरह के पैकेज या मदद नहीं लेने को कहा है।

बयान में कहा गया, “भारतीय सैन्य बल के काफिले पर पूर्ण प्रतिबंध और कोन्याक की धरती पर गश्त तब तक जारी रहेगी जब तक कि उन 14 निर्दोष कोन्याक युवकों को न्याय नहीं मिल जाता, जो मारे गए थे।”

कोन्याक निकायों ने सभी प्रथागत जमींदारों को अपने अधिकार क्षेत्र में सेना के आधार शिविर स्थापित करने के लिए पिछले भूमि समझौतों को तुरंत खत्म करने का निर्देश दिया।

कोन्याक निकायों ने नागरिकों से मोन जिले में पिकनिक जैसे मौज-मस्ती में भाग लेने से परहेज करने का आग्रह किया। हालांकि, शादियों और चर्च के कार्यक्रमों जैसे पूर्व-निर्धारित कार्यक्रमों की अनुमति है।

उन्होंने राज्य सरकार से चार दिसंबर को हुई गोलीबारी में बचे दो लोगों के इलाज और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की भी मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया